img

MP Amritpal Singh: वारिस पंजाब के प्रमुख और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को उनके साथियों के साथ जल्द ही पंजाब लाया जा रहा है। पंजाब सरकार ने इन सभी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) जारी रखने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद राज्य पुलिस तुरंत डिब्रूगढ़ जेल से सभी को पकड़ कर पंजाब लाएगी और पंजाब के थानों में दर्ज सभी मामलों में कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि 22 अप्रैल को पंजाब पुलिस ने 36 दिन तक फरार रहने के बाद रविवार सवेरे 6:45 बजे मोगा जिले के रोडे गांव स्थित एक गुरुद्वारे से अमृतपाल सिंह को अरेस्ट किया था। वे फिलहाल डिब्रूगढ़ जेल में हैं।

1. अमृतपाल सिंह

2. पप्पलप्रीत सिंह

3. हरजीत सिंह चाचा

4. गुरमीत सिंह बुक्कनवाला

5. दलजीत सिंह कलसी

6. तूफान सिंह

7. भगवंत सिंह उर्फ ​​प्रधानमंत्री बाजेके।

8. कुलवंत सिंह रायके

9. वीरेंद्र फौजी और

10. बसंत सिंह