
murlidhar mohol kaun hai: ऐतिहासिक बहुमत के बाद भी महाराष्ट्र के लोगों को अपना नया चीफ मिनिस्टर नसीब नहीं हुआ है. भारतीय जनता पार्टी एवं शिंदे गुट के बीच कई दौर की मीटिंग हो चुकी है किंतु सहमति नहीं बन पा रही है।
चर्चा है कि एकनाथ शिंदे भाजपा की इस मांग में राजी हो गए हैं कि मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा मगर इसके साध ही शिंदे ने कुछ डिमांड लिस्ट भाजपा को सौंप दी है. हालांकि इस सबके बीच देवेंद्र फडणवीस को झटका देने वाली खबर प्रकाश में आई है।
सूत्रों ने बताया कि देवेंद्र फडणवीस के साथ साथ दूसरे विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है. भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस शीर्ष पद के लिए रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं मगर अब केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर का नाम भी चर्चा में आ गया है। आईये जानते हैं कौन हैं मुरलीधर मोहोल-
महाराष्ट्र के पुणे से पहली बार सांसद बने हैं मुरलीधर मोहोल। मोदी सरकार में राज्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उनके पास नागरिक उड्डयन विभाग का कार्यभार है। उन्होंने पुणे लोकसभा सीट पर कांग्रेस के कैंडिडेट रवींद्र धांगेकर को 1.25 लाख वोटों के अंतर से हराया।
उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भाजपा से तीन दशक पहले की थी और वे पुणे शहर के मेयर रह चुके हैं। उन्होंने शिवाजी विश्वविद्यालय से आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। 12 वर्ष की उम्र में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े और 1996 से भाजपा के साथ एक्टिव रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने पुणे में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के लिए भी कार्य किया।