img

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद से शादी की है। स्वरा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की सूचना दी। इस वीडियो में दोनों की कोर्ट मैरिज से जुड़े कागज की एक झलक दिखाई गई है. जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक दोनों ने 6 जनवरी 2023 को शादी की थी.

कौन हैं फहद अहमद?

फहद अहमद सपा की यूथ विंग के महाराष्ट्र और मुंबई मंडल के अध्यक्ष हैं। फरवरी 1992 में जन्मे फहद यूपी के बरेली के निवासी हैं। फहद स्वरा से चार साल छोटे हैं। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से अपनी शिक्षा पूरी की है। उसके बाद उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस से एमफिल तक की पढ़ाई की। यह वह समय था जब उन्होंने सियासत में भाग लेना शुरू किया।

वर्तमान में कर रहें पीएचडी

'टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस' में पढ़ते हुए फहद अहमद को छात्र संघ का महासचिव चुना गया। फिरो वो सन् 2017 से 2018 तक इस पद पर कार्यरत रहे। वर्तमान में, फहद अहमद उसी संस्थान से पीएचडी कर रहे हैं।

एक हजार छात्रों के साथ आंदोलन

फहद अहमद पहली मर्तबा 2017-18 में तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने 'टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस' में एससी-एसटी और OBC छात्रों की फीस में बढ़ोतरी का विरोध किया था. इसमें लगभग एक हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। वंचित बहुजन अघाड़ी के नेता प्रकाश अंबेडकर ने भी इस आंदोलन का समर्थन किया। फहद अहमद ने मुंबई में सीएए के विरूद्ध प्रदर्शन भी किया। उन्होंने अगस्त क्रांति मैदान में भी विरोध प्रदर्शन किया और दावा किया कि सीएए संविधान के विरूद्ध है।

Tata Institute of Social Sciences के एक कार्यक्रम में फहाद अहमद संस्थान के अध्यक्ष एस. रामादुराई ने एमफिल की डिग्री लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद संस्था ने इस घटना का हवाला देकर फहद को पीएचडी में प्रवेश देने से मना कर दिया। यह भी कहा गया कि फहद का कृत्य संस्था का अपमान है।

अबू आजमी से है कनेक्शन

फहद अहमद सपा के नेता अबू आजमी के करीबी माने जाते हैं। आजमी की सहायता से ही फहाद सपा में शामिल हुए थे। जुलाई 2022 में, फहाद अबू आज़मी और रईस शेख की मौजूदगी में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा में शामिल हो गए। इसके बाद उन्हें यूथ विंग का पदाधिकारी नियुक्त किया गया।

--Advertisement--