img

Up Kiran, Digital Desk: दुर्गा पूजा 2025 में मेट्रो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (KMRC) ने शहर की चार मुख्य लाइनों पर विशेष सेवाएं देने का ऐलान किया है। इन सेवाओं की शुरुआत 27 सितंबर (पंचमी) से होगी और 1 अक्टूबर (नवमी) तक शहर की धड़कन बनी रहेंगी मेट्रो की ये स्पेशल रात्रिकालीन सेवाएं।

ब्लू लाइन: शाहिद खुदीराम से दक्षिणेश्वर

पंचमी (27 सितंबर):
सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक 262 मेट्रो सेवाएं। हर 6 से 7 मिनट पर मेट्रो।

षष्ठी (28 सितंबर):
सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक 246 मेट्रो सेवाएं

सप्तमी से नवमी (29 सितंबर - 1 अक्टूबर):
दोपहर 1 बजे से अगली सुबह 4 बजे तक 246 सेवाएं रोज। पूजा घूमने वालों के लिए राहत।

दशमी (2 अक्टूबर):
दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे तक 132 सेवाएं, 8 मिनट के अंतराल पर।

ग्रीन लाइन: हावड़ा मैदान से साल्टलेक सेक्टर V

पंचमी:
सुबह 7:30 बजे से रात 11:16 बजे तक 225 सेवाएं। भीड़ में भी कम इंतज़ार।

षष्ठी:
सुबह 9 बजे से रात 11:28 बजे तक 184 सेवाएं

सप्तमी, अष्टमी, नवमी:
दोपहर 1:30 बजे से अगली सुबह 4:18 बजे तक 192 सेवाएं

दशमी:
दोपहर 1:30 बजे से रात 10:32 बजे तक 74 सेवाएं, हर 15 मिनट पर।

येलो लाइन: नोआपाड़ा-जय हिंद एयरपोर्ट

पंचमी और षष्ठी:
हर 15 मिनट पर 60 मेट्रो सेवाएं

सप्तमी से नवमी:
62 सेवाएं, 15 मिनट का गैप।

दशमी:
50 सेवाएं

पर्पल लाइन: जोका से माजेरहाट

पंचमी से दशमी:
हर 25 मिनट पर 38 सेवाएं रोजाना

ऑरेंज लाइन पर ब्रेक

27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ऑरेंज लाइन पर कोई सेवा नहीं मिलेगी। KMRC ने इसकी पुष्टि कर दी है।

किसे होगा फायदा?

कोलकाता की दुर्गा पूजा एशिया की सबसे बड़ी स्ट्रीट फेस्टिवल मानी जाती है। हर साल लाखों लोग रातभर पंडाल घूमते हैं। ऐसे में मेट्रो की देर रात और सुबह तक चलने वाली सेवाएं लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगी। खासकर युवाओं और बुजुर्गों को यात्रा में आराम मिलेगा।