img

Up Kiran, Digital Desk: पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बारिश और भूस्खलन ने कहर बरपाया है। खबर मिली है कि रविवार शाम (1 जून 2025) सिक्किम में सेना के एक कैंप में भूस्खलन में कुछ सैनिकों समेत 3 लोगों की मौत हो गई, वही 9 सैनिक लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम 7 बजे उत्तरी सिक्किम के चट्टन में सेना के एक कैंप में भूस्खलन हुआ। इससे आसपास के इलाके में बने घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग लापता हैं। मृतकों की पहचान और लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

सिक्किम में फंसे 1500 पर्यटक

उत्तरी सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि लोचन और लाचुंग इलाकों में करीब 1500 पर्यटक फंसे हुए हैं। मंगन जिले के एसपी सोनम देचू भूटिया ने बताया कि लाचेन में 115 और लाचुंग में 1,350 पर्यटक ठहरे हुए हैं। भूस्खलन के कारण दोनों तरफ सड़कें बंद कर दी गई हैं। सभी पर्यटकों को अभी अपने होटलों में ही रहने की सलाह दी गई है।

--Advertisement--