img

Up Kiran, Digital Desk: आज हम आपको बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा की ग्लोइंग स्किन का राज बताने जा रहे हैं।

51 साल की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा फिट और खूबसूरत दिखती हैं। इसके पीछे का राज उनके एक जूस में छिपा है। एक्ट्रेस ने इसे कई बार सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अगर आप भी एक्ट्रेस की तरह ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो ये ट्राई कर सकते हैं।

फिट रहने के लिए मलाइका अरोड़ा हर दिन एक्सरसाइज और योगा करती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखती हैं।

मलाइका की स्किन को जवां और खूबसूरत बनाने के लिए मलाइका अपने दिन की शुरुआत एक खास जूस से करती हैं। जो उन्हें दिनभर एनर्जी देता है। मलाइका अरोड़ा के इस जूस का नाम एबीसी है। इसे वो अपनी डेली रूटीन में सुबह उठते ही पीती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये एबीसी क्या है। तो चलिए हम आपको बताते हैं।

दरअसल, मलाइका अरोड़ा का एबीसी जूस सेब, चुकंदर और गाजर से बनता है। इसीलिए उन्होंने इसका नाम एबीसी रखा है।

मलाइका हर रोज सुबह 10 बजे इस पौष्टिक जूस को पीती हैं। स्वाद के लिए वह इसमें थोड़ा अदरक भी मिलाती हैं। सेब में फाइबर, गाजर में विटामिन ए, ई और चुकंदर में कैरोटीन होता है। जो आपके शरीर को फिट और खूबसूरत बनाता है। मलाइका अरोड़ा फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। लेकिन वह डांस रियलिटी शो को जज करती हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

 

--Advertisement--