मौसम विभाग ने दिया 4 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट, लू की चपेट में ये 7 राज्य

img

भारत के कई इलाकों में प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है। टेम्परेचर का लेवल पहले से ही 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। भारत के पूर्व और साउथ-वेस्ट के क्षेत्र खतरनाक लू की चपेट में है। मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि ओडिशा, वेस्ट बंगाल, झारखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु प्रदेशों में अगले पांच दिन गंभीर लू की स्थिति रहेगी।

बता दें कि इससे पहले गुजरात का राजकोट शहर बीते कल को सबसे गर्म दर्ज किया गया। यहां पारा 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इस समय देश के ज्यादातर इलाकों में टेम्परेचर 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले हफ्ते में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री ज्यादा बढ़ने का अनुमान है। इसमें दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अधिक गंभीर स्थिति बनने के हालात हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले पांच दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गंभीर हीटवेव होने की संभावना है। वहीं आने वाले दो दिनों में दक्षिण प्रायद्वीपीय देश के कई इलाकों में हीटवेव अपनी पकड़ बना लेगी। इसके साथ साथ, ओडिशा में अगले दो दिन गंभीर स्थिति में लू चलने की संभावना है। साथ ही पश्चिम बंगाल में अगले तीन दिन तक गर्म हवाएं बहुत समस्या खड़ी करेंगी।

 

Related News