img

Flood in capital Delhi : यमुना नदी का जलस्तर उफान पर हैं ऐसे में सबके मन में यही सवाल आ रहा है कि क्या अब पैंतालीस साल बाद एक बार फिर राजधानी दिल्ली डूबने वाली है? कारण हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने पर यमुना का रौद्र रूप दिख रहा है।

राजधानी दिल्ली में बाढ़ का असर मेट्रो पर भी पड़ा है बाढ़ के कारण रेड लाइन यमुना पुल पर मेट्रो की स्पीड कम कर दी गई है सिर्फ मेट्रो ही नहीं बल्कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सारे स्कूल बंद कर दिए गए दिल्ली से जो तस्वीरें सामने आ रही है जो आपको हैरान कर सकती है। दिल्ली के कई इलाके ऐसे हैं जहाँ लोगों के घरों में पानी घुस गया है निचले इलाकों में रहने वाले सोलह हज़ार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है ।

देश की राजधानी दिल्ली में बारिश ने बाढ़ जैसे हालात कर दिए हैं। राजधानी के कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। दिल्ली में यमुना नदी ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसका जलस्तर 208 मीटर के पार पहुंच चुका है। हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा, जिसकी वजह से यमुना उफान पर है।

निचले इलाकों में पानी भर चुका है और वहां से लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हैं। केंद्रीय जल आयोग को आशंका है कि गुरुवार दोपहर तक जलस्तर 209 मीटर पहुंचने पर ज्यादातर इलाके जलमग्न हो जाएंगे। यहां एनडीआरएफ की 12 टीमें तैनात की गई हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना में बढ़ते हुए जलस्तर के मद्देनजर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से तुरंत जगह खाली करने की अपील की है।

--Advertisement--