img

Money Plant Upay: मनी प्लांट (एपिप्रेमनम ऑरीयम) को अक्सर घरों में धन और समृद्धि को आकर्षित करने के लिए लगाया जाता है। इस मान्यता के बावजूद कुछ घरों में इसे लगाने के बाद भी मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है तो अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि जो आज हम उपाय आपको बताने जा रहे हैं वो बहुत ही कारगर है।

मनी प्लांट में प्रति दिन दूध की कुछ बूंदें डालना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस काम से घर में धन का आकर्षण बढ़ता है।

इसी प्रकार मनी प्लांट की मिट्टी में चीनी डालना भी लाभकारी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह क्रिया धन की देवी देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करती है और घर में समृद्धि को न्योता देती है।

बता दें कि घर में वित्तीय खुशहाली बढ़ाने के लिए मनी प्लांट लगाने और उसकी देखभाल करने के साथ-साथ इन वास्तु-आधारित प्रथाओं का पालन किया जा सकता है।

नोट- उपरोक्त बातें सामान्य जानकारी पर आधारित है। हमारी टीम इसका समर्थन नहीं करती है। 

--Advertisement--