img

ज्यादातर लोग टमाटर खाना पसंद करते हैं. मगर ज्यादा खाना भी आपकी सेहत के लिए हानिकारक होता है। जानें ज्यादा टमाटर खाने से क्या नुकसान होते हैं।

कुछ फल और सब्जियां आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं, मगर इनका ज्यादा सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। सलाद हमारे खाने में शामिल होता है. इसमें टमाटर होता है। टमाटर को सीमित मात्रा में खाना अच्छा होता है। हालांकि कुछ लोग टमाटर जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। 

टमाटर का ज्यादा सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। क्‍योंकि टमाटर में एंटी-ऑक्‍सीडेंट, विटामिन और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्‍व होते हैं जो स्‍वास्‍थ्‍य के लिए लाभदायक होते हैं। मगर ये आपकी स्वस्थ्य के लिए हानिकारक भी होते हैं।

जानें टमाटर खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं

टमाटर में अच्छी मात्रा में विटामिन सी होता है। इसलिए टमाटर अम्लीय होता है। इसलिए इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से एसिडिटी की समस्या होने की संभावना रहती है। इसलिए जितना हो सके ज्यादा टमाटर खाने से बचें।

कई को पाचन संबंधी समस्या होती है। इससे गैस की दिक्कत महसूस होने लगती है। जिन लोगों को गैस की समस्या रहती है। उन लोगों को टमाटर के अधिक सेवन से बचना चाहिए। क्‍योंकि टमाटर से पेट में गैस बनती है। इसलिए गैस की समस्या से बचने के लिए टमाटर से परहेज करना चाहिए।

जो गुर्दे की पथरी से पीड़ित हैं। टमाटर को बीज के साथ खाना इनके लिए ज्यादा खतरनाक होता है। किडनी स्टोन के मरीजों को भूलकर भी टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए। क्‍योंकि टमाटर के बीज पथरी की समस्‍या को बढ़ा सकते हैं। वहीं अगर आप टमाटर का सेवन करते हैं तो भी टमाटर का सेवन करने से पहले उसके बीज निकाल दें।

कई लोगों को जागने में जलन की समस्या होती है। जिन लोगों को सूजन की समस्या हो उन्हें टमाटर नहीं खाना चाहिए। अगर आप टमाटर का ज्यादा सेवन करते हैं तो आपको सीने में जलन की शिकायत हो सकती है। क्‍योंकि टमाटर विटामिन सी से भरपूर होता है, जिससे गैस की समस्‍या हो सकती है। जिससे सीने में जलन की समस्या हो सकती है। इसलिए अगर आप भी टमाटर का ज्यादा सेवन कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं।

(नोट- यहां दी गई जानकारी सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। यूपी किरण इसका समर्थन नहीं करता है।)