jharkhand news: झारखंड की राजधानी रांची में पार्किंग व्यवस्था को जबरदस्त बनाने के लिए नगर निगम ने 15 प्रमुख जगहों के लिए टेंडर जारी किया है। इस पहल का मकसद शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को कम करना और अवैध पार्किंग पर काबू पाना है।
नगर निगम ने शहर के मुख्य व्यावसायिक और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पार्किंग सुविधाएं विकसित करने के लिए ये टेंडर जारी किए हैं। इनमें शामिल प्रमुख स्थान हैं: रांची पहाड़ी, कांके रोड स्मार्ट बाजार, चर्च कॉम्प्लेक्स, हरिओम टॉवर के सामने, डंगराटोली चौक - पैंटालून्स मॉल पार्किंग, सिदो-कान्हू पार्क, मेन रोड - ब्लैकबेरी बिल्डिंग से लेकर होराइजन होंडा, यूनिवर्सिटी गेट के पास कार पार्किंग, न्यूक्लियस मॉल के सामने, रांची क्लब कॉम्प्लेक्स (बैंक ऑफ महाराष्ट्र से इंडसइंड बैंक), जयपाल सिंह स्टेडियम के सामने, गुप्ता भंडार से लेदर वर्ल्ड वाया इंडिया होटल, बालकृष्ण सहाय रोड, मैपल प्लाजा अशोक नगर।
बता दें कि रांची नगर निगम ने 10 मार्च को प्री-बिड और 11 मार्च को ऑनलाइन बोली लगाने की तिथि तय की है। इससे साफ है कि नगर निगम जल्द ही पार्किंग संचालन की जिम्मेदारी निजी कंपनियों या ठेकेदारों को सौंप सकता है।
_1769247158_100x75.png)
_1531199659_100x75.png)
_292742709_100x75.png)
_1231505792_100x75.png)
_605988109_100x75.png)