img

ज्ञानवापी का एएसआई सर्वे निरंतर जारी है और सर्वे से एक एक करके चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक सर्वे चल रहा है। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया परिसर में हिंदू चिन्हों को जुटा रहा है। पहले और दूसरे दिन के सर्वे में एएसआई टीम ने हिंदू धर्म चिन्हों को इकट्ठा करके एक जगह स्टोर कर लिया। सर्वे में जीपीआर तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

हिंदू पक्ष के वकील की मानें तो एएसआई की टीम ने मस्जिद परिसर के केंद्रीय गुंबद के हॉल का सर्वे किया और उस जगह की फोटोग्राफी और मैपिंग की। साथ ही साथ सर्वे टीम ने व्यास परिवार के कब्जे वाली तहखाने का भी सर्वे किया। तहखाने को जब खोला गया तो कई राज सामने आए। तहखाने के सर्वे को लेकर हिंदू पक्ष की ओर से दावा किया गया कि वहां चार फीट की मूर्ति मिली। मूर्ति पर कुछ कलाकृतियां हैं।

मूर्ति के अलावा दो फीट का त्रिशूल और पांच कलश भी मिलने का दावा किया गया। साथ ही तहखाने की दीवारों पर कमल के निशान मिलने का हिंदू पक्ष ने दावा किया। ज्ञानवापी परिसर की पश्चिमी दीवार पर एक मूर्ति मिली है। मूर्ति आधी परशु और आधी देवता के रूप में दिखाई दे रही है। इस मूर्ति को देखने के बाद वहां पर मौजूद लोग चौंक गए। बताया जा रहा है कि सर्वे के दौरान वहां पर मुस्लिम पक्ष और हिंदू पक्ष दोनों मौजूद थे। मुस्लिम पक्ष हैरान रह गया। इस मूर्ति को देखने के बाद लोगों का कहना है कि बाबा योगी ने पहले ही बताया था कि ज्ञानवापी मस्जिद नहीं है और धीरे धीरे उनकी बातें सच हो रही हैं। 

--Advertisement--