_610359564.png)
Up Kiran, Digital Desk: भाजपा ने मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। ईस सूची से एक बार फिर यह स्पष्ट हुआ कि पार्टी ने बड़े नामों को झटका नहीं दिया है बल्कि रणनीति के साथ टिकट बंटवारा किया है।
सूची के अनुसार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं विजय कुमार सिन्हा को लखीसराय से, नितिन नवीन को बांकीपुर से और रेणु देवी को बेतिया से मैदान में उतारा गया। इस सूची में राम कृपाल यादव (दानपुर), प्रेम कुमार (गया), पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद (कटिहार), आलोक रंजन झा (सहरसा) और मंगल पांडे (सीवान) जैसे दिग्गज शामिल हैं।
दिलचस्प यह है कि नीतीश मिश्रा फिर से झंझारपुर से चुनाव लड़ेंगे। श्रेयसी सिंह जमुई सीट से उम्मीदवार होंगी।
पर टिकिट कटौती ने खूब हलचल मचा दी है। पार्टी ने नंद किशोर यादव को पटना साहिब से टिकट नहीं दिया। इसी तरह कई दिग्गजों को टिकट से बाहर कर दिया गया — जैसे मोती लाल प्रसाद (रीगा), मिथिलेश कुमार (सीतामढ़ी), डॉ. रामप्रीत पासवान (राजनगर), जय प्रकाश यादव (नरपतगंज), राम सुरत कुमार (औराई), डॉ. निक्की हेम्ब्रोम (कटोरिया), अमरेंद्र प्रताप सिंह (आरा) और अरुण कुमार सिन्हा (कुम्हरार)।
इनकी जगह बैद्यनाथ प्रसाद, सुनील कुमार पिंटू, सुजीत पासवान, रामा निषाद, पूरेन लाल टुडू, संजय सिंह “टाइगर” और संजय गुप्ता को उतारा गया है।
एनडीए ने भी सीट बंटवारे की फॉर्मूला स्पष्ट किया है: भाजपा और जेडीयू को 101‑101 सीटें, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29, और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा व राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6‑6 सीटें मिली हैं।
मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी। भाजपा की यह सूची एक संकेत है कि अब सियासी रणभेरी सशक्त तरीके से बजेगी।