_483657434.png)
Up Kiran, Digital Desk: नवी मुंबई और आसपास के लाखों लोगों की मांग आखिरकार पूरी हो गई है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एलान किया कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नया नाम अब होगा - ‘लोकनेते DB पाटिल नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा’। इस फैसले को लेकर राज्य में लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
3 अक्टूबर को हुई थी हाई लेवल मीटिंग
इस फैसले पर मुहर शुक्रवार, 3 अक्टूबर को मुंबई के सह्याद्री गेस्ट हाउस में लगी, जहाँ फडणवीस की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई थी। इसमें कई नेता और स्थानीय प्रतिनिधि शामिल हुए थे।
फडणवीस ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल और विधानमंडल दोनों ने पहले ही इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। यह मुद्दा हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने भी रखा गया था, और उन्होंने भी इसे सकारात्मक रूप से स्वीकार किया।
क्यों रखा गया DB पाटिल के नाम पर?
फडणवीस ने कहा कि यह निर्णय जनभावनाओं का सम्मान है। दिवंगत लोकनेते दिनकर बालू पाटिल ने किसानों के हक और क्षेत्रीय विकास के लिए आजीवन संघर्ष किया था। उनका योगदान नवी मुंबई के विकास की नींव रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि यह नाम बदलना सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि एक ऐतिहासिक न्याय है।
प्रदर्शन से जुड़े केस होंगे वापस
हवाई अड्डे के नामकरण को लेकर जो विरोध-प्रदर्शन हुए थे, उनमें दर्ज सभी पुलिस केस वापस लिए जाएंगे। फडणवीस ने साफ कहा कि इसका मकसद यह है कि प्रदर्शन करने वाले युवाओं को अब रोजगार या किसी और मौके से वंचित न किया जाए।
इसके साथ ही, कोविड-19 के दौरान दर्ज हुए मामलों को भी वापस लेने का निर्णय लिया गया है।