_41312519.png)
Up Kiran, Digital Desk: बीते काफी वक्त से सुरक्षा बल भारी अभियान चलाकर नक्सलियों पर नकेल कस रहे हैं। हालांकि, नक्सलवाद का पूरी तरह से खात्मा नहीं हो पाया है। सुरक्षा बलों और सरकार के लिए उनकी चुनौती बनी हुई है। ऐसे में नक्सलियों ने एक बार फिर सिर उठाया है और ओडिशा के राउरकेला से विस्फोटकों से भरा ट्रक लूट लिया है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि इस ट्रक में करीब डेढ़ हजार किलो विस्फोटक है। इस घटना के बाद झारखंड और ओडिशा में पुलिस अलर्ट हो गई है।
नक्सलियों द्वारा लूटा गया ट्रक राउरकेला के केबलांग थाने की सीमा से बांको पत्थर खदान की ओर जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक, नक्सलियों ने ट्रक को रोककर चालक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद ट्रक को जबरन सागंडा के घने जंगलों की ओर ले गए।
पिछले कुछ दिनों से सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया हुआ है। इसमें कई नक्सली मारे गए हैं। जबकि कई ने आत्मसमर्पण किया है। हालाँकि, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में नक्सलियों की चुनौती अभी भी बनी हुई है।
--Advertisement--