img

Neehar Sachdeva: बालों को महिलाओं की खूबसूरती का एक अहम हिस्सा माना जाता है। ये एक ऐसा चीज है जो कई बार उनके आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास से जुड़ी होती है। मगर जब एक महिला अपने गंजेपन को गर्व से स्वीकारती है, तो ये न केवल उसकी खूबसूरती को बताता है बल्कि वोसच्ची प्रेरणा भी बन जाती है। नीहार सचदेवा की कहानी इसी उम्मीद की मिसाल है।

भारत में जन्मी और अमेरिका में रहने वाली नीहार सचदेवा ने 19 जनवरी 2025 को अरुण वी गणपति के साथ शादी की। शादी का यह आयोजन एक शानदार अनुभव के रूप में सामने आया, जिसमें नीहार ने अपने गंजेपन को अपनाते हुए बिना बिग के लाल रंग के लहंगे में अपनी खूबसूरती को फ़्लॉन्ट किया। उनका लहंगा न केवल भव्यता में शरीक था बल्कि उस दिन नीहार की खूबसूरती को और भी बढ़ा रहा था।

एलोपेसिया एरीटा एक ऐसी बीमारी है, जो बालों का झड़ना का कारण बनती है, उसके चलते नीहार ने अपने बालों को खो दिया। इसके बावजूद, उन्होंने बिग पहनने की जगह अपने गंजेपन को अपनाया और इसे समाज के सामने गर्व से पेश किया। खासकर उन लोगों के लिए जिन्होंने उनके गंजेपन का मजाक उड़ाया था, नीहार ने उन्हें अपने समारोह में बुलाया और ये संदेश पहुंचा कि असली खूबसूरती आत्मविश्वास में होती है।