img

Mandir Diploma Course: मंदिर प्रबंधन पीजी डिप्लोमा कोर्स: भारत में कई कोर्स हैं। जो देश के अलग-अलग विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ाए जाते हैं। इनकी पढ़ाई करने के बाद डिग्री और डिप्लोमा जारी किए जाते हैं। अब भारत के युवाओं का मन कई अलग-अलग कोर्स की तरफ बढ़ गया है। पारंपरिक पढ़ाई के अलावा लोग अब दूसरी तरह की पढ़ाई करने की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।

होटल मैनेजमेंट और बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स बहुत से लोग करते हैं। ये अच्छे करियर ऑप्शन देते हैं। मगर अब लोग एक नए तरह का कोर्स भी कर सकेंगे। ये कोर्स भारत में पहले कभी नहीं किया गया। इस कोर्स का नाम है टेंपल मैनेजमेंट कोर्स, ये एक पीजी डिप्लोमा कोर्स है। जानिए ये कोर्स कहां और कैसे किया जा सकता है।

आप मुंबई विश्वविद्यालय से मंदिर प्रबंधन में डिप्लोमा हासिल कर सकते हैं।

टेंपल कनेक्ट की ओर से अब लोग मुंबई यूनिवर्सिटी में मंदिर प्रबंधन का कोर्स कर सकेंगे। देश में पहली बार मंदिर प्रबंधन में पीजी डिप्लोमा कोर्स शुरू किया गया है। यह कोर्स 6 महीने का होगा। इस कोर्स में आपको आधुनिक तकनीक और रणनीति के साथ मंदिर के इकोसिस्टम को मैनेज करना सिखाया जाएगा। फिलहाल ये कोर्स मुंबई यूनिवर्सिटी और वेलिंगकर इंस्टीट्यूट में शुरू हुआ है। इसके बाद सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी, पुणे में भी ये कोर्स शुरू किया जाएगा।

पाठ्यक्रम में क्या शामिल है?

मंदिर प्रबंधन के इस कोर्स में 3 महीने की क्लास और 3 महीने की ट्रेनिंग होगी। कोर्स में काफी मजबूत सिलेबस भी बनाया गया है। 3 महीने की क्लास में 20 से ज्यादा सेशन करवाए जाएंगे। इसके बाद भारत के अलग-अलग मशहूर मंदिरों में 3 महीने की हैंड्स-ऑन इंटर्नशिप करवाई जाएगी। कोर्स को सीखने के लिए अनुभवी प्रोफेशनल्स को शामिल किया गया है, जिन्हें मंदिर प्रबंधन को समझने का काफी अनुभव है। फिलहाल एक बैच में सिर्फ 30 छात्र ही शामिल होंगे।
 

--Advertisement--