img

जिले नैनीताल से सटे तल्ला बगड़ क्षेत्र में बीती शाम एक लड़की को किसी हिंसक वन्य जीव द्वारा उठाकर ले जाने की जानकारी मिली थी। तभी से वन महकमे की बड़ी टीम के साथ भारी तादाद में ग्रामीण युवती की तलाश कर रहे हैं, मगर आज घटना के लगभग 17-18 घंटे के बाद भी लड़की के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है।

सुमन (22) नाम की लड़की पर शाम साढ़े पांच बजे के लगभग घर के नजदीक से किसी हिंसक वन्यजीव द्वारा उठाकर ले जाने की जानकारी मिली थी। मौके पर उपस्थित नैनीताल के वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि वन महकमे की लगभग 30-35 लोगों की टीम के साथ ही 100 से ज्यादा क्षेत्रीय ग्रामीण कल शाम से ही लड़की की खोज में जुटे हुए है, मगर उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया है। इसलिए अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि मौके से लड़की के फटे कपड़े मिले हैं, मगर कपड़ों में खून नहीं मिला है। इसलिये असमंजस बरकरार है। अब तक वन विभाग की टीम व ग्रामीण आसपास के लगभग डेढ़ किमी के क्षेत्र को छान चुके हैं, मगर लापता लड़की का कोई पता नहीं चल पाया है। बताया गया है कि लड़की घर के पास बंधा कुत्ता खोलने गई थी, और इस दौरान फोन पर बात कर रही थी। तभी उसे हिंसक वन्य जीव ले गया। तब से उसका कोई सुराग नहीं मिला है। मौके से उसके फटे कपड़े व चप्पल मिले हैं, लेकिन फोन भी नहीं मिला है।
 

--Advertisement--