img

इस साल के आखिर में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ‌ 46 दिनों तक चलने वाले इस मेगा टूर्नामेंट का आयोजन भारत में 10 स्थानों पर किया जाएगा। वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर, 2023 से होगी। क्रिकेट महाकुंभ की शुरुआत 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मुकाबले से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद स्टेडियम में खेला जाएगा। 

इसके अलावा, एशिया के सबसे बड़े प्रतिद्वांदी भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें भाग लेंगी। 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए होस्ट भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने सीधे तौर पर क्वालिफाई किया है। अब बाकी दो टीमें क्वालिफायर राउंड से आएंगी।

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का शेड्यूल स्थानों के अनुसार--

अहमदाबाद-

5 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड
15 अक्टूबर - भारत बनाम पाकिस्तान
4 नवंबर - इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
10 नवंबर - दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान
19 नवंबर - फाइनल

हैदराबाद--

6 अक्टूबर - पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 1
9 अक्टूबर - न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 1
12 अक्टूबर - पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 2

धर्मशाला--

7 अक्टूबर - बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (दिन का खेल)
10 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश
16 अक्टूबर - दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 1
22 अक्टूबर - भारत बनाम न्यूजीलैंड
29 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (दिन का खेल)

दिल्ली--

7 अक्टूबर - दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 2
11 अक्टूबर - भारत बनाम अफगानिस्तान
15 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान
25 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 1
6 नवंबर - बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर 2

चेन्नई--

8 अक्टूबर - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
14 अक्टूबर - न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (दिन का खेल)
18 अक्टूबर - न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान
23 अक्टूबर - पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान
27 अक्टूबर - पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका

लखनऊ--

13 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका
17 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 2
21 अक्टूबर - क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 2 (दिन का खेल)
29 अक्टूबर - भारत बनाम इंग्लैंड
3 नवंबर - क्वालीफायर 1 बनाम अफगानिस्तान

पुणे--

19 अक्टूबर - भारत बनाम बांग्लादेश
30 अक्टूबर - अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर 2
1 नवंबर - न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
8 नवंबर - इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 1
12 नवंबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (दिन का खेल)

बेंगलुरु--

20 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान
26 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 2
4 नवंबर - न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (दिन का खेल)
9 नवंबर - न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 2
11 नवंबर - भारत बनाम क्वालीफायर 1

मुंबई--

21 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
24 अक्टूबर - दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश
2 नवंबर - भारत बनाम क्वालीफायर 2
7 नवंबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान
15 नवंबर - सेमीफाइनल 1

कोलकाता--

28 अक्टूबर - क्वालीफायर 1 बनाम बांग्लादेश
31 अक्टूबर - पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
5 नवंबर - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
12 नवंबर - इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
16 नवंबर - सेमीफाइनल 2

--Advertisement--