धर्म डेस्क। ग्रहों से ही ब्रम्हांड की सारी शक्तियां संचालित होती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह की दशा-अंतर्दशा का प्रभाव मानव और पृथ्वी पर अवश्य पड़ता है। इसके अच्छे और बुरे दोनों परिणाम होते हैं। ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह 16 अगस्त को अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। जब सर्य गोचर करेंगे तो इसका असर राशियों पर भी पड़ेगा। इस महीने में सूर्य के साथ बुध भी सिंह राशि में होंगे, जो उच्च कोटि का बुधादित्य राजयोग निर्मित करेगा। ज्योतिष शास्त्र में बुध और सूर्य की युति को बहुत ही मंगलकारी बताया गया है। इसलिए अगस्त का महीना वृषभ, कर्क समेत इन पांच राशियों के के जीवन में खुशियां लेकर आने वाला है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना शुभ और सौभाग्यदायक रहेगा। महीने की शुरुआत लाभदायक यात्राओं से होगी। महीने के मध्य में प्रतियोगी छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पूरे सप्ताह जातक को अपने पिता और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रवासियों के लिए अगस्त बेहद लाभकारी रहेगा। इसके अलावा वृषभ राशि के जातकों के जीवन में प्रेम और प्रगाढ़ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए अगस्त महीना बेहद शुभ रहेगा। आप अपनी बुद्धिमत्ता से आप सभी बाधाओं को दूर करने में सफल होंगे। रिश्तेदारों के साथ गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। प्रतियोगियों के लिए अगस्त माह बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। इस दौरान की गई यात्राएं करियर और व्यवसाय में लाभकारी होंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
सिंह राशि
अगस्त माह सिंह राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ रहेगा। आपको अपने प्रयास और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सिंह राशि के जातकों को कई बड़ी उपलब्धियां हासिल होंगी। परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा। सत्ता और सरकार से संबंधित लंबित कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर अपने सीनियर और जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। इस महीने वाहन का प्रयोग थोड़ा संभलकर करें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए अगस्त माह खुशियों भरा होगा। महीने की शुरुआत में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप कड़ी मेहनत से बड़े लक्ष्य हासिल करने में सफल होंगे। इस राशि के जातकों का अगस्त माह में भूमि भवन खरीदने का सपने सच साबित होगा। हालांकि, इस माह आपको निवेश करने से बचना चाहिए। इस माह आप को अपने लव पार्टनर से ग्रेट सरप्राइज भी मिल सकता है। इसके साथ ही परिवार में कई तरह से खुशहाली आएगी।
वृश्चिक राशि
अगस्त माह में वृश्चिक राशि के लोगों के सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आत्मविश्वास में इजाफा होगा। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। इस महीने निवेश करने से आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। इस राशि के अविवाहित जातकों की शादी तय हो सकती है। घर परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। आपका अपने लव पार्टनर के साथ रिश्ता काफी खुशहाल रहने वाला है।
_11096076_100x75.jpg)
 (1)_636487358_100x75.jpg)
_1871479921_100x75.png)
 (1)_153596001_100x75.jpg)
_2045567479_100x75.png)