उत्तर प्रदेश विधानसभा के कक्ष संख्या 77 में सत्र के सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सत्र प्रारंभ से पूर्व सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता श्री कुँवर मानवेन्द्र सिंह, सभापति द्वारा की गयी जिसमें नेता सदन विधान परिषद श्री केशव प्रसाद मौर्य, संसदीयकार्य मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी, मा0 मंत्री श्री संजय निषाद जी, नेता विरोधी दल श्री लाल बिहारी यादव जी, एमएलसी श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी जी, एमएलसी श्री महेन्द्र सिंह जी, एमएलसी श्री राजेन्द्र चौधरी जी, एलएलसी श्री जयपाल व्यस्त जी, एमएलसी श्री जसमीर अंसारी जी, प्रमुख सचिव विधानपरिषद श्री राजेश सिंह जी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित हुए।
इस अवसर पर सपा नेता विरोधी दल श्री लाल बिहारी यादव ने विधान परिषद नेता सदन श्री केशव प्रसाद मौर्य की कार्य एवं व्यवहार की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।
नेता सदन श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने सभी दलों के नेताओं से सदन की कार्यवाही को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संचालित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सदन प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं और समस्याओं पर सार्थक चर्चा का महत्वपूर्ण मंच है, जिसे सभी के सहयोग से सफल बनाया जाना चाहिए।
बैठक में सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से संचालित करने, परस्पर सहयोग बनाए रखने तथा जनहित से जुड़े विषयों पर गंभीर एवं सार्थक चर्चा सुनिश्चित करने पर सहमति बनी।


_95041788_100x75.png)
_1958220061_100x75.png)
_1693007520_100x75.png)