img

राजस्थान में 2023 के आखिर में विधानसभा चुनाव हैं। इसके चलते प्रदेश में सियासी पार्टियों के बड़े नेताओं की आवाजाही बढ़ गई है। वहीं, राजस्थान में बीजेपी परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाल रही है।

इस यात्रा के समापन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जयपुर में एक जन सभा को संबोधित करेंगे। इस बार वह अनोखे अंदाज में मंच पर आएंगे। साथ ही नरेंद्र मोदी की सभा की पूरी जिम्मेदारी महिलाएं संभालेंगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देने के लिए परिवर्तन संकल्प महासभा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी। रैली स्थल पर 42 ब्लॉक तैयार किए गए हैं और हर ब्लॉक की मुखिया एक महिला होगी, जो वहां की व्यवस्थाएं देखेगी।

अर्जुन राम ने कहा कि नरेंद्र मोदी खुली जीप में रैली में पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राजस्थान चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने दादिया गांव में रैली की अंतिम तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लोग राज्य में कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए कृतसंकल्प हैं।

 

--Advertisement--