img

friendship on pubg: कोविड-19 महामारी के दौरान सचिन मीना और सीमा हैदर PUBG खेलते-खेलते दोस्त बन गए। उनकी दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि सीमा अपने चार बच्चों के साथ सरहद पार करके भारत आ गई और तब से यहीं रह रही है। अब PUBG से जुड़ी एक और प्रेम कहानी सामने आई है। अमेरिका की एक लड़की 12 हजार किलोमीटर का सफर तय करके भारत के इटावा में अपने दोस्त से मिलने पहुंची।

PUBG खेलते-खेलते उनकी दोस्ती हुई थी। युवक और विदेशी युवती बस से इटावा से चंडीगढ़ जा रहे थे। इस सफर के दौरान एक अन्य यात्री को वे संदिग्ध लगे, जिसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की और युवती को दिल्ली जाने की इजाजत दे दी।

इससे पहले फ्लोरिडा में रहने वाली ब्रुकलिन कर्नेल की कुछ महीने पहले चंडीगढ़ के एक युवक से दोस्ती हुई थी। वह अमेरिका से चंडीगढ़ अपने दोस्त से मिलने आई थी और तीन महीने तक उसके फ्लैट में रही। इस दौरान उसकी पबजी पर दोस्ती इटावा के हिमांशु से हो गई। दोनों की दोस्ती और बढ़ गई। 10 जून को वह इटावा में हिमांशु के घर पहुंची। तीन दिन रुकने के बाद वे दिल्ली लौट रहे थे। रोडवेज बस में सवार एक यात्री ने जब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो महिला ने बताया कि वह अपनी मर्जी से अमेरिका से भारत आई है।

इस घटना की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। महिला पुलिस अधिकारियों ने जांच की और महिला व युवक की कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई, जिससे उन्हें अपनी यात्रा जारी रखने की अनुमति मिल गई। इस बीच, ब्रुकलिन कर्नेल और हिमांशु की थाने में बैठी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं, जिसमें यूजर्स इस खबर पर अलग-अलग तरीके से अपने विचार रख रहे हैं।

--Advertisement--