_681269450.png)
पहलगाम में दहशतगर्दों द्वारा 26 पर्यटकों की हत्या की घटना से पूरे देश में आक्रोश की लहर फैल गई है। नागरिक मांग कर रहे हैं कि इन दहशतगर्दों और उन्हें प्रायोजित करने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए। मगर दूसरी ओर पहलगाम में हुए हमले के बाद इस मुद्दे पर राजनीति भी शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के करीबी शक्ति सिंह ने पहलगाम में हुए हमले को लेकर सनसनीखेज और विवादित बयान दिया है।
शक्ति सिंह ने ये बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार की एक रैली में दहशतगर्दों को दी गई चेतावनी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिया। पहलगाम की घटना से साजिश का संदेह पैदा हो रहा है। शक्ति सिंह ने दावा किया कि ऐसा लगता है कि पहलगाम की पटकथा पहले से ही लिखी जा चुकी थी। शक्ति सिंह के इस बयान पर अब एनडीए और भाजपा नेताओं की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि कश्मीर में जो हुआ वह दुखद है। यह सरकार की कमजोरी के कारण हुआ है। सरकार विफल हो गई है. हम इस समय राजनीति नहीं कर रहे हैं। मगर सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए।
इस बीच, भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने राजद नेता शक्ति यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि शक्ति यादव जो भी बोलते हैं, तेजस्वी यादव उनसे मुग्ध हो जाते हैं। इसलिए शक्ति यादव तेजस्वी यादव के दिल की बात कह रहे हैं। लोगों को समझना चाहिए कि तेजस्वी यादव और शक्ति यादव इस बारे में क्या सोचते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजद नेता ऐसे विवादित बयान तब दे रहे हैं जब पूरा देश पहलगाम हमले पर शोक मना रहा है।