img

UP Kiran,Digital Desk: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने SP ऑफिस के बाहर प्रोटेस्ट किया है। आपको बता दें कि यह प्रोटेस्ट गीतकार बंटी बैंस के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए किया जा रहा है।

इस बीच, सिद्धू मूसेवाला के पिता ने पुलिस पर गैंगस्टरों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 5 दिन बाद भी एप्लीकेशन पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा है।

मूसेवाला के पिता ने कहा कि उन्होंने छह महीने पहले वन डिजिटल कंपनी और उसके मैनेजर बंटी बैंस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और वकील भी किया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बंटी बैंस को बाहर निकाल दिया और मैंने कोई एतराज़ नहीं किया, लेकिन आज तक समीर मेमन और गुरप्रीत सिंह के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया। जिसके चलते उन्होंने यहां प्रोटेस्ट किया है।