img

Up Kiran, Digital Desk: जालंधर के भोगपुर इलाके में एक किसान के मक्की के खेत में मिसाइल का टुकड़ा मिलने का मामला सामने आया है। जमालपुर गांव के पास किसान अमरजीत सिंह को अपने खेत में मिसाइल का टुकड़ा मिला, जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत भोगपुर थाने में दी। मामले की आगे जांच की जा रही है और सेना अन्य सुरक्षा उपाय भी कर रही है।

सूचना मिलते ही भोगपुर थाने के एसएचओ रविंदरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सेना को भी इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद आदमपुर एयरबेस से भारतीय सेना की एक टीम जमालपुर गांव पहुंची। सेना के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मिसाइल के टुकड़े की जांच की तो उसमें से कोई ज्वलनशील या विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं हुआ।

जिसके बाद भारतीय सेना के अधिकारियों ने उक्त मिसाइल के टुकड़े को अपने कब्जे में ले लिया। थाने के एसएचओ रविंदरपाल सिंह ने बताया कि मई महीने में पाकिस्तान द्वारा दागी गई मिसाइलों को भारतीय सेना ने हवा में ही नष्ट कर दिया था और इसलिए यह उस समय नष्ट की गई मिसाइल का हिस्सा हो सकता है, जो यहां मक्की के खेत में गिरा होगा।