img

Up Kiran Digital Desk: हर साल देशभर के लाखों युवाओं का सपना होता है भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) पुलिस सेवा (IPS) या विदेश सेवा (IFS) में चयनित होकर देश सेवा करने का। मगर इस सपने को साकार करना आसान नहीं होता खासकर तब जब किसी के कंधों पर नौकरी की जिम्मेदारी हो और साथ ही देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करनी हो।

गिरिडीह के प्रवीण कुमार ने यह मुश्किल राह तय कर न केवल UPSC परीक्षा पास की बल्कि उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं जो संघर्षों के बीच भी हार नहीं मानते।

नौकरी और पढ़ाई साथ-साथ: ‘प्लानिंग और धैर्य सबसे जरूरी’

प्रवीण कुमार झारखंड के गिरिडीह जिले से ताल्लुक रखते हैं। साल 2025 में उन्होंने UPSC परीक्षा पास की वह भी तब जब वे एक फुल-टाइम नौकरी कर रहे थे। प्रवीण बताते हैं कि ये कोई एक महीने या छह महीने की बात नहीं है। UPSC एक लंबी दौड़ है। इसके लिए लॉन्ग टर्म विज़न डेडिकेशन और निरंतरता चाहिए।

उनकी तैयारी का मूलमंत्र रहा — स्मार्ट स्टडी + रेगुलरिटी। वे हर दिन सीमित घंटों में ज्यादा से ज्यादा गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई करते रहे।

ऑप्शनल सब्जेक्ट कैसे चुनें? प्रवीण का सुझाव

यूपीएससी की तैयारी करने वाले अधिकांश छात्रों के लिए सबसे बड़ी उलझन होती है — ऑप्शनल सब्जेक्ट का चुनाव। प्रवीण का स्पष्ट कहना है कि ऐसा विषय चुनें जिसमें आपकी रुचि हो जो आपको अच्छा लगे और जिसमें स्कोर करने की संभावना अधिक हो।

वो यह भी सलाह देते हैं कि सबसे पहले NCERT की किताबों से मजबूत आधार बनाएं फिर अपने आत्म-मूल्यांकन से तय करें कि किस विषय में आप बेहतर कर सकते हैं।

जनरल स्टडीज और करंट अफेयर्स की रणनीति

प्रवीण के अनुसार जनरल स्टडीज की तैयारी में कोई ‘सीमित सिलेबस’ नहीं है। इसे रणनीतिक ढंग से बांटना और निरंतर पढ़ते रहना जरूरी है। वे कुछ खास क्षेत्रों पर फोकस करने की बात करते हैं:

  • भारतीय संविधान और राजनीति
  • इतिहास (प्राचीन मध्यकालीन आधुनिक)
  • आर्थिक और सामाजिक विकास
  • करेंट अफेयर्स

इसके लिए वे The Hindu Indian Express और सरकारी स्रोतों जैसे PIB Yojana Kurukshetra को नियमित रूप से पढ़ने की सलाह देते हैं।

 

--Advertisement--