img

राजधानी लखनऊ के अकबर नगर में 1100 घरों को खाली कराने पहुंची सैकड़ों की तादाद पुलिस से आस पड़ोस के लोग भिड़ गए। इस दौरान लगभग पांच हजार लोगों ने बवाल काटा। पुलिस की टीम ने हंगामा कर रहे लोगों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा।

विरोध में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मंगल झा ने महानगर की महिला डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक का कॉलर पकड़कर खींच लिया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उन पर लाठियां भांजी। हंगामे के दौरान रूट डायवर्जन से अयोध्या रोड पर बहुत तगड़ा जाम लग गया।

आपको बता दें कि लखनऊ के अकबर नगर में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने पहुंचे सरकारी अफसरों को कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ आस पास लोग उनके मकानों और दुकानों को गिराने पहुँची जेसीबी के आगे खड़े हो गए हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प का सिलसिला जारी है। जबकि घटनास्थल पर एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी और डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक भी मौजूद हैं।

 

--Advertisement--