Up Kiran, Digital Desk: भारत में हलचल मच गई है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चार और पांच दिसंबर को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं। जैसे ही यह खबर आई सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। रूसी सुरक्षा टीम के कई जवान पहले से ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। पूरे शहर में अलर्ट है। लेकिन सवाल ये है कि आखिर पुतिन की सुरक्षा इतनी खास क्यों होती है?
दरअसल दुनिया के ज्यादातर राष्ट्रपति जब विदेश जाते हैं तो मेजबान देश की सुरक्षा पर भरोसा करते हैं। लेकिन पुतिन का मामला अलग है। उनके साथ एक पूरी की पूरी गुप्त फौज चलती है। मॉस्को टाइम्स ने एक बार खुलासा किया था कि पुतिन जहां भी जाते हैं वहां कई हफ्ते पहले उनकी एक खुफिया टीम पहुंच जाती है। ये लोग आम नागरिकों की तरह कपड़े पहनते हैं। बाजार घूमते हैं। चाय की टपरी पर बैठते हैं। कोई शक भी नहीं करता कि ये राष्ट्रपति की “अदृश्य सेना” के सदस्य हैं।
2022 में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री पर हमले के बाद क्रेमलिन ने पुतिन की सुरक्षा और सख्त कर दी। अब तो हालत ये है कि पुतिन का एक बाल भी बांका नहीं हो सकता।
सबसे हैरान करने वाली बात उनके खाने-पीने की है। पुतिन कभी भी बाहर का कुछ मुंह में नहीं डालते। उनके साथ अपना किचन स्टाफ रहता है। रूस से ही खाने का सारा सामान आता है। चाहे सब्जी हो दूध हो या पानी सब पैक करके लाया जाता है। काफिले में एक चलती-फिरती लैबोरेटरी भी होती है। कोई भी चीज खाने से पहले उसमें जहर की जांच होती है। टेस्ट पास होने के बाद ही प्लेट पुतिन के सामने रखी जाती है।
और ये सिर्फ खाना ही नहीं पूरा टॉयलेट भी अपना लेकर चलते हैं पुतिन। जी हां सही सुना आपने। एक पोर्टेबल टॉयलेट हमेशा उनके साथ रहता है। वजह बड़ी अजीब है। विदेशी जमीन पर उनका मल-मूत्र तक नहीं छोड़ना चाहते रूसी अधिकारी। वजह ये कि अगर कोई सैंपल हाथ लग गया तो डीएनए टेस्ट से उनकी सेहत का पूरा राज खुल सकता है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मसला है।
तो जब पुतिन दिल्ली आएंगे तो उनके साथ ये सारी चीजें होंगी। अपना खाना अपना पानी अपना टॉयलेट और सैकड़ों की तादाद में खुफिया जवान। भारत की एसपीजी और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर रूसी एजेंसियां कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहतीं।
_1979228804_100x75.png)
_570964167_100x75.png)
_820514549_100x75.png)
_588462480_100x75.png)
_333585921_100x75.png)