
यूक्रेन का मॉस्को में हमला जो हुआ उसने रूस को दहला कर रख दिया है। तो वहीं रुस यूक्रेन पर न्यूक्लियर अटैक कर सकता है। ताजा खबर आई है कि रूस ने यूक्रेन को बड़ी धमकी दी है।
रूसी सांसद ने कहा कि इस वक्त सारे विकल्पों का उपयोग कर सकता हैं पुतिन। ये कहा जा रहा है ड्रोन अटैक के बाद वो भी जिस तरह से मॉस्को को निशाना बनाया गया। पुतिन के प्राइवेट पैलेस को निशाना बनाने की कोशिश की गई। उसके बाद रूस भड़का हुआ है और कहा कि अब सारे विकल्प हमारे लिए खुले हुए सारे विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते है।
यूक्रेन की तरफ से हुए ड्रोन अटैक के बाद रूस ने दरअसल बहुत बड़ी परमाणु धमकी दे दी है। परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी इससे पहले भी दी जा चुकी है, लेकिन यह मामला गंभीर नजर आ रहा है। गुस्साए पुतिन आज किसी भी वक्त न्यूक्लियर अटैक का ऑर्डर दे सकते हैं।