declining birth rate: हिंदुस्तान जैसे देश जहां जनसंख्या विस्फोट से निपटने के लिए रणनीति बना रहे हैं, वहीं दुनिया के कई देश घटती जन्म दर से जूझ रहे हैं और अपनी आबादी बढ़ाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। क्षेत्रफल के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस भी इसी समस्या से जूझ रहा है। रूसी सरकार घटती जनसंख्या की चुनौती से निपटने के लिए कई योजनाएं बना रही है और यहां तक कि एक नया मंत्रालय बनाने पर भी विचार कर रही है, जिसे अनौपचारिक तौर पर 'सेक्स मंत्रालय' कहा जा रहा है।
घटती जन्म दर और 'सेक्स मंत्रालय' योजना
विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी सरकार देश में घटती जन्म दर को रोकने के लिए एक नया मंत्रालय बनाने की योजना बना रही है। रूसी संसद में परिवार संरक्षण, पितृत्व, मातृत्व और बाल्यावस्था समिति की अध्यक्ष नीना ओस्तानिना ने ये प्रस्ताव पेश किया है। 68 वर्षीय नीना ओस्तानिना ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समर्थन में इस याचिका की समीक्षा शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि यह मंत्रालय जन्म दर बढ़ाने के उपायों पर ध्यान केंद्रित करेगा और प्रजनन में लोगों का समर्थन करने के लिए नीतियां बनाएगा।
युद्ध और जनसंख्या में गिरावट
रूस की जनसंख्या में गिरावट का एक बड़ा कारण यूक्रेन में चल रहा युद्ध है। इस युद्ध में दोनों मुल्कों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है, जिसका रूस की जनसंख्या पर बुरा असर पड़ा है। तीन साल से चल रहे इस युद्ध का रूस की जनसंख्या वृद्धि पर बहुत बड़ा असर पड़ा है और अब रूस इस चुनौती से निपटने के लिए नए उपाय अपना रहा है।
महिलाओं से प्रजनन को प्राथमिकता देने की अपील
रूस में डिप्टी मेयर अनास्तासिया राकोवा ने जन्म दर बढ़ाने की जरूरत पर जोर देते हुए महिलाओं से प्रजनन को प्राथमिकता देने की अपील की है। मिरर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मॉस्को में एक ऐसा टेस्ट उपलब्ध है जो महिलाओं के प्रजनन स्तर का पता लगाने में मदद करता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस टेस्ट के जरिए महिलाओं के गर्भवती होने की संभावना का भी पता लगाया जा सकता है, ताकि उन्हें बच्चे पैदा करने के लिए प्रेरित किया जा सके।
_2140722144_100x75.jpg)
_1778375906_100x75.png)
_1525908501_100x75.png)
_813586283_100x75.png)
_1938617968_100x75.png)