img

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का महिलाओं के साथ बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राहुल गांधी ने सोनीपत के एक गांव में धान की रोपाई के दौरान खेत पर महिलाओं से बात की थी। 

वीडियो में राहुल गांधी एक महिला से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें दिखाई नहीं देता है। वीडियो में राहुल गांधी महिला से पूछ रहे हैं कि आपको दिखता नहीं है। इसके जवाब में महिला कहती है नहीं दिखता है, मोतियाबिंद है। तो वहीं राहुल ने इसे ठीक करवाने का वादा किया।

राहुल गांधी जिस महिला को उनकी आंखों के ऑपरेशन का आश्वासन दे रहे हैं, अब उस महिला का एक फोटो वायरल हो रहा है। फोटो में महिला काला चश्मा पहने नजर आ रही हैं। फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी ने अपना वादा निभा दिया है। महिला की आंखों का ऑपरेशन करवा दिया गया है। यह महिला राहुल गांधी के घर लंच पर आई महिलाओं में शामिल थी।

उसी दौरान की यह तस्वीर है कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक सप्ताह पहले सोनीपत के गांव मदीना में जिन महिलाओं के साथ खाना खाया था, उन्हें शुक्रवार को दिल्ली अपने आवास पर लंच पर बुलाया। इस दौरान राहुल गांधी ने बहन प्रियंका और मां सोनिया गांधी के साथ इन महिलाओं के साथ लंच किया। 

--Advertisement--