img

Rahul Gandhi on RSS: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीन दिन अमेरिकी यात्रा पर वर्जीनिया में आरएसएस की आलोचना की और संगठन पर भारत को न समझने का आरोप लगाया। भारत लौटने से पहले राहुल गांधी दो दिन वाशिंगटन में रहेंगे। उन्होंने अमेरिका में रह रहे भारतीय प्रवासियों को दो देशों के बीच 'महत्वपूर्ण पुल' बताया।

एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "आरएसएस कहता है कि कुछ राज्य अन्य राज्यों से कमतर हैं। कुछ भाषाएं अन्य भाषाओं से हीन हैं, कुछ धर्म अन्य धर्मों से हीन हैं और कुछ समुदाय अन्य समुदायों से हीन हैं... सभी राज्यों का अपना इतिहास, परंपरा है... आरएसएस की विचारधारा तमिल, मराठी, बंगाली, मणिपुरी है, ये हीन भाषाएं हैं... इसी बात को लेकर लड़ाई है... ये लोग (आरएसएस) भारत को नहीं समझते..."

उन्होंने कहा, "लड़ाई (भारत में) इस बात को लेकर है कि क्या एक सिख को भारत में पगड़ी पहनने की इजाजत दी जाएगी...क्या एक सिख को भारत में कड़ा पहनने की इजाजत दी जाएगी या वह गुरुद्वारा जा सकेगा...लड़ाई इसी बात को लेकर है और यह सिर्फ सिखों के लिए नहीं है, यह सभी धर्मों के लिए है..."

विपक्ष के नेता ने भाजपा की भी आलोचना की और कहा, "...भाजपा यह नहीं समझती कि यह देश सबका है...भारत एक संघ है। संविधान में यह स्पष्ट रूप से लिखा है...भारत जो कि भारत है, एक संघ राज्य है, इतिहास, परंपरा संगीत और नृत्य...वे (भाजपा) कहते हैं कि यह एक संघ नहीं है, यह अलग है..."