img

Punjab Weather Update: पंजाब में तापमान निरंतर बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में अधिकांश शहरों में तापमान 30 डिग्री को पार कर जाएगा। जबकि 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिससे कुछ राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पंजाब में पिछले तीन दिनों से रोजाना धूप खिल रही है। अगले 4 दिनों में भी धूप खिलने की संभावना है। जिसके कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है।

उधर, मौसम विभाग के मुताबिक 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसका प्रभाव हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में अधिक होगा। वहां बर्फबारी हो सकती है और बारिश की भी संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभों का प्रभाव पंजाब के मैदानी इलाकों में 12 मार्च से दिखाई दे रहा है। अनुमान है कि 12 और 13 मार्च को पंजाब के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हालाँकि, इन दिनों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।