img

राजस्थान की नई सरकार की तरफ से आज रात्रि से भारी तादाद में ट्रांसफर हो सकते हैं। बीती दस तारीख से ट्रांसफर से रोक हटाने की सीमा आज समाप्त हो रही है। जिसके चलते ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सरकार के अलग अलग विभागों में रात से तबादला सूची जारी हो सकती है। इससे पहले देर रात्रि विभागों के मंत्री ट्रांसफर सूची तैयार करने में लगे हैं।

चिकित्सा, सार्वजनिक निर्माण विभाग, खनन समेत कई डिपार्टमेंट में बहुत वक्त से फरेबदल नहीं हुए। इसके चलते राज्य सरकार ने 10 दिनों के लिए तबादले पर लगे बैन को हटाया हैं। सरकार ने ये अवधि दस फरवरी से बीस तारीख तक तय की। इस दौरान अलग अलग महकमों के अफसरों व कर्मचारियों ने भारी तादाद में अपने विभाग और मंत्रियों के यहां तबादले के लिए आवेदन किया। इस दौरान सरकार के कई मंत्रियों ने तबादले करने की लास्ट डेट को एक-दो दिन बढ़ाने की मांग की है। खैर, इस पर अभी तक सीएम ने कोई फैसला नहीं लिया है। माना जा रहा है कि ये तय सीमा एक-दो दिन आगे बढ़ सकती है।

शर्मा शासन की तरफ से दस दिनों की अवधि तक हटाए गए ताबदलों पर बैन के बाद आज बीस तारीख को इसकी लास्ट डेट खत्म होगी। यदि ये अवधि आगे नहीं बढ़ती है तो, अनुमान है कि आज रात से अलग अलग विभागों में भारी तादाद में ट्रांसफर हो सकते हैं। इधर, ट्रांसफर लिस्ट को लेकर अलग अलग विभागों के मंत्री कड़ी मेहनत में जुटे हुए हैं।