img

Up Kiran, Digital Desk: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की भारत के खिलाफ दूसरी हार के बाद पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने टीम और खास तौर पर कप्तान सलमान अली आगा की जमकर आलोचना की है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या आगा सच में कप्तानी के काबिल हैं या फिर वह सिर्फ एक औसत दर्जे के ऑलराउंडर हैं, जो टीम पर भारी पड़ रहे हैं।

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 171 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था, लेकिन अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की 105 रन की धमाकेदार ओपनिंग साझेदारी ने मैच को पाकिस्तान की पकड़ से बाहर कर दिया।

"टीम की कोई योजना नहीं दिखती" – अख्तर का तीखा बयान

अख्तर ने 'गेम ऑन है' शो में कहा कि मुझे नहीं समझ आता कि टीम मैनेजमेंट क्या कर रहा है। कप्तानी में अनुभव की कमी साफ दिख रही है। बार-बार गलत फैसले हो रहे हैं। सलमान आगा की लीडरशिप में ना तो पावरप्ले का इस्तेमाल सही हुआ और ना ही गेंदबाज़ी में रणनीति नजर आई।

आंकड़े भी आगा के खिलाफ

एशिया कप के मौजूदा टूर्नामेंट में सलमान आगा का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है। उन्होंने चार मैचों में सिर्फ 40 रन बनाए हैं और उनका औसत मात्र 13.33 का है। इस दौरान उनके स्कोर रहे: 0, 3, 20 और 17*।