हिंदी फिल्मों की सुपर-डुपर हिट मूवी 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान की बेटी अंजलि का रोल करने वाली एक्ट्रेस सना सईद ने अपने बॉयफ्रेंड साबा वॉनर से सगाई कर ली है। इसकी सूचना खुद सना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए दी है।
एक्ट्रेस ने इस वीडियो को न्यू ईयर के खास मौके पर शेयर किया है। वीडियो में साबा वॉनर घुटनों पर बैठ सना सईद से अपने प्यार का इजहार करते नजर आ रहे हैं। युवक का ये अंदाज देख सना की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच जाती है।
वायरल वीडियो में एक्ट्रेस और साबा एक दूसरे पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कभी वो एक दूसरे को किस कर रहे हैं तो कभी सना अपनी इंगेजमेंट अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में जहां सना ब्लैक ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं साबा भी बहुत स्टाइलिश लग रहे हैं।
अभिनेत्री के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें बधाई दे रहे हैं। सना सईद फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है। उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ टीवी के कई धारावाहिकों में भी कार्य किया है। उनके मंगेतर साबा वॉनर हॉलीवुड साउंड डिजाइनर हैं। सना और साबा वॉनर बहुत टाइम से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, मगर अब दोनों ने शादी का निर्णय लेते हुए सगाई कर ली है।




