Up kiran,Digital Desk : गोविंदा की भांजी और 'बिग बॉस 13' फेम आरती सिंह आज इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। लेकिन हाल ही में एक पॉडकास्ट में आरती ने अपनी जिंदगी के उस सच से पर्दा उठाया है, जिसे सुनकर उनके फैंस हैरान हैं। आरती ने बताया कि जब वह 17 साल की उम्र में लखनऊ से मायानगरी मुंबई आई थीं, तो उनका मकसद एक्ट्रेस बनना या शोहरत कमाना बिल्कुल नहीं था। बल्कि वह तो सिर्फ शादी करके एक सुकून भरी हाउसवाइफ की जिंदगी जीना चाहती थीं।
"जो लाइफ में नहीं मिला, वही चाहिए था"
Hauterrfly के साथ बातचीत में आरती सिंह काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने बताया कि जन्म के कुछ समय बाद ही उनकी मां का निधन हो गया था, जिसके बाद उनकी मां की सहेली गीता ने उन्हें गोद लेकर पाला। आरती ने कहा, "मेरी महत्वाकांक्षा सिर्फ शादी करना और एक प्यारा परिवार पाना था। शायद ऐसा इसलिए था क्योंकि जिस चीज की कमी आपकी लाइफ में होती है, आप वही सबसे ज्यादा चाहते हैं। मुझे बस एक हाउसवाइफ बनकर अपना घर बसाना था।"
पहली ही कोशिश में चमक गई किस्मत
आरती ने बताया कि मुंबई आने के बाद जब उनके कुछ रिलेशनशिप्स सफल नहीं रहे, तब उन्होंने सोचा कि खाली बैठने से बेहतर है काम करना। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "भगवान ने शक्ल-सूरत ठीक-ठाक दी थी, तो सोचा ट्राई करते हैं।" आरती की किस्मत इतनी बुलंद थी कि उन्होंने अपनी जिंदगी का पहला ऑडिशन दिया और उन्हें तुरंत पहला शो मिल गया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा, हालांकि उनके भाई कृष्णा अभिषेक और बहन रागिनी खन्ना उनसे कहीं ज्यादा पॉपुलर थे।
बिग बॉस 13 और शादी का सपना
आरती सिंह को असली पहचान 'बिग बॉस 13' से मिली। शो के दौरान भी उन्होंने कई बार जिक्र किया था कि वह जल्द से जल्द शादी करना चाहती हैं। आरती का यह सपना साल 2024 में पूरा हुआ, जब उन्होंने बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ जुहू के इस्कॉन मंदिर में सात फेरे लिए। शादी के बाद आरती अपनी गृहस्थी का आनंद ले रही हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने ससुराल की तस्वीरें साझा करती रहती हैं।




