img

Up Kiran, Digital Desk: उदयपुर में सनसनी फैल गई। एक 28 साल का शख्स नाबालिग लड़की से महीने भर से रेप करता रहा। पकड़े जाने के डर से औरतों के कपड़े पहनकर घूमता था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे धर दबोचा। फिर सख्ती दिखाई। उसके सिर के आधे बाल और मूंछ काट दी। गले में तख्ती लटका कर बाजार में घुमाया। उस पर लिखा था मैं बलात्कारी हूं। आरोपी चंद्रशेखर पारीक बार बार चिल्लाता रहा अपराध पाप है पुलिस हमारी बाप है।

लोगों में गुस्सा और डर दोनों है। चंद्रशेखर आठ साल से उदयपुर में रहता था। पहले प्राइवेट बैंक में असिस्टेंट मैनेजर था। बाद में कार स्पा का धंधा शुरू किया। बाहर से सीधा सादा लगता था। लेकिन अंदर से राक्षस निकला। थाना प्रभारी अजय सिंह राव ने बताया वो अपनी लिव इन वाली की नाबालिग बेटी को धमकाता था। मां गुजरात गई तो बच्ची को अलग कमरे में ले जाकर गलत काम किया। बोला किसी को बताया तो पूरे परिवार को मार दूंगा।

महिला ने 27 नवंबर को शिकायत की। पुलिस ने छापे मारे लेकिन वो जगह बदलता रहा। आखिरकार सवीना इलाके में महिलाओं के लिबास में पकड़ा गया। लंबा दुपट्टा स्त्री कपड़े और नकली अंदाज। सब कुछ पहचान छुपाने के लिए। गिरफ्तारी के बाद एएसपी माधुरी वर्मा को जांच सौंपी गई। पीड़ित बच्ची का बयान और मेडिकल टेस्ट के आधार पर केस तेजी से चलेगा। पॉक्सो एक्ट और सख्त धाराएं लगाईं।

पुलिस का ये कदम लोगों को सिहरन दे गया। इलाके में अब हर मां बेटी को सतर्क रहने की हिदायत दे रही है। चंद्रशेखर जैसे लोग समाज का कलंक हैं। कानून उन्हें सजा जरूर देगा।