
Assembly Polls 2024: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मंच तैयार है। ये चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में होने हैं और सभी सीटों के लिए मतगणना 23 नवंबर को होगी। यहां राज्य की राजनीति के पांच प्रमुख प्रत्याशियों पर एक नजर डालते हैं कि उन्होंने पिछले पांच सालों में क्या किया है और उनके लिए क्या दांव पर लगा है।
चंपई सोरेन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन चंपई सरायकेला से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। ये उन 43 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है जहां पहले चरण में 13 नवंबर को मतदान होना है।
हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगामी विधानसभा चुनाव में बरहेट से चुनाव लड़ रहे हैं और उनका लक्ष्य एक बार फिर मुख्यमंत्री के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखना है।
कल्पना सोरेन
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन आगामी चुनाव में गांडेय विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान भाजपा के प्रमुख नेता हैं। वह धनवार सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
हिमंत बिस्वा सरमा
भगवा पार्टी ने 13 नवंबर और 20 नवंबर को होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पार्टी की रणनीति में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में अहम भूमिका निभा रहे हैं।