img

Up Kiran, Digital Desk: भारत में YouTube और डिजिटल कंटेंट की दुनिया में एक नया रिकॉर्ड बन गया है। मशहूर कॉमेडियन और YouTuber तन्मय भट को टेक इन्फॉर्मर की रिपोर्ट के अनुसार अब भारत का सबसे अमीर YouTuber घोषित किया गया है।

उनकी अनुमानित नेट वर्थ 665 करोड़ रुपये (लगभग $1.6 बिलियन) बताई जा रही है। इससे उन्होंने कैरीमिनाटी, भुवन बाम और सामय रैना जैसे टॉप कंटेंट क्रिएटर्स को पीछे छोड़ दिया है।

पर खुद तन्मय भट को यकीन नहीं!

जब ये खबर वायरल हुई, तो खुद तन्मय भट ने भी हैरानी जताई। उन्होंने 4 अक्टूबर को अपने X (Twitter) अकाउंट से एक मजेदार जवाब दिया कि भाई itne paise hote toh main YouTube subscription nahi बेच रहा होता।

इस एक लाइन ने फैंस और सोशल मीडिया यूज़र्स को हंसी से लोटपोट कर दिया।

तन्मय भट कौन हैं?

तन्मय भट सिर्फ एक YouTuber नहीं हैं। वह एक स्टैंड-अप कॉमेडियन, लेखक, अभिनेता और निर्माता भी हैं। वह AIB (All India Bakchod) के सह-संस्थापक रहे हैं, जो एक समय भारत के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी ग्रुप्स में शामिल था।

जन्म और शुरुआती जीवन:

जन्म: 23 जून, 1987

स्थान: मुंबई, महाराष्ट्र

YouTube और डिजिटल सफर

तन्मय ने अपने YouTube चैनल पर कॉमेडी स्केच, व्लॉग्स और वीडियो निबंध से एक अलग पहचान बनाई है। उनका कंटेंट अक्सर युवाओं से जुड़ा होता है, जो उन्हें भारत का युवाओं में सबसे पसंदीदा क्रिएटर बनाता है।