_157932148.png)
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक कुत्ते के हमले में 55 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। यह घटना जाफरखानपेट इलाके की है, जहां कुत्ते के मालिक ने युवक को बचाने की कोशिश की, मगर वो भी हमले से बच नहीं सका। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया है और इलाज जारी है।
हमला कैसे हुआ
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक शख्स की पहचान करुणाकरण के रूप में हुई है। वह उस समय सड़क से गुजर रहे थे, जब एक पिटबुल डॉग ने उन पर अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने करुणाकरण के गुप्तांग को काट लिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कुत्ते के नाम की पुष्टि पूंगोडी के रूप में की गई है।
यह कुत्ता महिला के साथ बाहर सैर के लिए निकला था, मगर उसने गले में पट्टा नहीं पहना हुआ था। जैसे ही करुणाकरण उसके पास से गुजर रहे थे, कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। हमला इतना अचानक और गंभीर था कि पीड़ित ने तुरंत ही अपनी जान गंवा दी।
महिला भी हुई घायल
जब महिला ने कुत्ते को काबू करने की कोशिश की, तो कुत्ते ने उसे भी घायल कर दिया। महिला को गंभीर चोटें आईं और वह अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने जानकारी दी कि महिला के ठीक होने के बाद लापरवाही के आरोप में उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
स्थानीय लोगों की शिकायतें
इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचित किया और पशु चिकित्सा अफसरों को बुलाया। कुत्ते को पकड़ लिया गया और अब उसे सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। स्थानीय लोग बताते हैं कि उन्होंने महिला को कई बार कुत्ते को बिना पट्टे के बाहर घुमाने पर चेतावनी दी थी, मगर उसने किसी की बात नहीं मानी।
चेन्नई नगर निगम की सख्त कार्रवाई
इस घटना ने चेन्नई नगर निगम को कुत्तों के खतरनाक व्यवहार पर सख्त कदम उठाने के लिए प्रेरित किया है। अब नगर निगम ने खतरनाक कुत्तों के मुंह में पट्टी बांधने का आदेश जारी किया है। साथ ही ये घटना उस वक्त सामने आई है जब सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से सभी आवारा कुत्तों को हटाने का आदेश दिया है।
--Advertisement--