img

शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन की नई जिंदगी शुरू होती है। आजकल कई युवतियां लव मैरिज करती हैं। कुछ बच्चों की शादी उनके माता-पिता की पसंद से हो जाती है। बहुत से लोग लव मैरिज करना चाहते हैं मगर अपने परिवार के डर या विरोध के कारण वे अरेंज्ड मैरिज का शिकार हो जाते हैं। न तो लड़की खुश थी और न ही लड़का। शादी के बाद एक दुल्हन दूल्हे के साथ भगवान के दर्शन के लिए गई। वहीं उसकी एक हरकत से दो घरों में कोहराम मच गया है.

जानें क्या है माजरा

विवाह के बाद मां विंध्यवासिनी दूल्हा-दुल्हन के परिजनों के साथ मंदिर में दर्शन के लिए आई। दर्शन के बाद परिजन खाने-पीने में लगे थे। उस वक्त पत्नी ने पति से वॉशरूम जाने के लिए 10 रुपये मांगे। फिर वह वॉशरूम की तरफ जाने लगी। बहुत वक्त बीत जाने के बाद भी दुल्हन नहीं लौटी। इसलिए मंदिर क्षेत्र के सासर इलाके में तलाशी शुरू की गई। मगर वह गायब थी। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने जांच की तो चौंकाने वाली बातें सामने आईं। दुल्हन चुपके से प्रेमी की बाइक पर मंदिर परिसर से फरार हो गई। इसके बाद परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। दुल्हन यूपी के आजमगढ़ की रहने वाली है। इसलिए उसकी शादी जौनपुर के एक व्यक्ति से कर दी गई। दोनों की शादी 10 फरवरी को हुई थी। विवाह के बाद 19 फरवरी को नवविवाहित जोड़ा अपने परिवार के साथ देवदर्शन गया था। तभी यह चौंकाने वाली घटना घटी।

--Advertisement--