![img](https://upkiran.org/wp-content/uploads/2025/02/Dlehi BJP_85415876.jpg)
Delhi New CM: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख आखिरकार तय हो गई है। दिल्ली में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को शाम 4:30 बजे होगा। सूत्रों के अनुसार, ये दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा और इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस समारोह के लिए मैदान में 30,000 कुर्सियाँ लगाई जाएंगी।
सूत्रों के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन मंच बनाए जाएंगे। एक प्लेटफॉर्म का आकार 40×24 होगा। इस प्रकार दोनों प्लेटफार्म 34×40 के होंगे। मंच पर लगभग 100 से 150 कुर्सियां रखी जाएंगी। शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले आम लोगों के लिए 30,000 कुर्सियां लगाई जाएंगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री कौन होगा, सस्पेंस बरकरार
भाजपा सूत्रों ने शपथ ग्रहण समारोह के बारे में सारी जानकारी दी। लेकिन, दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, ये रहस्य अभी भी बना हुआ है। भाजपा ने अभी तक दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की है।
मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कौन-कौन से नाम
दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे पहला नाम प्रवेश वर्मा का है! प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया है।
दूसरा नाम आशीष सूद है। वह दिल्ली भाजपा के महासचिव हैं और जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी हैं। सूद के भाजपा के केंद्रीय स्तर के नेताओं से करीबी संबंध हैं।
रोहिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजेंद्र गुप्ता का नाम भी चर्चा में है और वह दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। वह दिल्ली में विपक्ष के पूर्व नेता रह चुके हैं।
वैश्य समुदाय से आने वाले जितेंद्र महाजन भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से विधायक शिखा रॉय ने आप के सौरभ भारद्वाज को हराया है। वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में एकमात्र महिला चेहरा हैं।