Up kiran,Digital Desk : बिहार के लाखों छात्र-छात्राओं और उनके माता-पिता के लिए एक बड़ी खबर है। सरकार ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों का टाइम-टेबल पूरी तरह से बदल दिया है। अब प्राइमरी स्कूल से लेकर प्लस टू तक, सभी एक ही समय पर खुलेंगे और बंद होंगे।
खास बात यह है कि यह नया नियम सिर्फ सरकारी स्कूलों पर ही नहीं, बल्कि राज्य के सभी मदरसों और संस्कृत स्कूलों पर भी बराबरी से लागू होगा। शिक्षा विभाग ने इस बारे में सभी जिलों को निर्देश भेज दिए हैं। आइए जानते हैं कि अब आपके बच्चे का स्कूल का दिन कैसा होगा।
अब ऐसा होगा स्कूलों का नया टाइम-टेबल
- स्कूल लगने का समय: सुबह 9:30 बजे
- छुट्टी का समय: शाम 4:00 बजे
दिन की शुरुआत प्रार्थना और 'बिहार गीत' से
सुबह 9:30 बजे स्कूल शुरू होते ही 30 मिनट की प्रार्थना सभा होगी। इस प्रार्थना सभा में सभी बच्चों के साथ-साथ सारे टीचर्स और स्टाफ का मौजूद रहना अनिवार्य होगा। इसी दौरान बिहार का राज्यगीत ('मेरे भारत के कंठहार...') भी गाया जाएगा।
हर घंटी 40 मिनट की, कुल 8 पीरियड
- पहली घंटी: सुबह 10:00 से 10:40 तक
- दूसरी घंटी: सुबह 10:40 से 11:20 तक
- लंच का समय: दोपहर 12:00 से 12:40 तक (40 मिनट)
छुट्टी से पहले राष्ट्रगान अनिवार्य
आखिरी और आठवीं घंटी दोपहर 3:20 पर शुरू होगी और ठीक 4:00 बजे खत्म हो जाएगी। स्कूल की छुट्टी होने से ठीक पहले सभी स्कूलों में हर दिन राष्ट्रगान ('जन-गण-मन...') गाना अनिवार्य कर दिया गया है। राष्ट्रगान के बाद ही बच्चों को छुट्टी दी जाएगी।
सरकार का यह कदम राज्य के सभी स्कूलों में पढ़ाई का एक जैसा माहौल बनाने और अनुशासन को बेहतर करने के लिए उठाया गया है।
_396459468_100x75.png)
_11853427_100x75.jpg)

_232970391_100x75.jpg)
_1335805993_100x75.jpg)