img

दुनिया के सिनेमा इतिहास में कई फिल्में विवादों का कारण बनी हैं, लेकिन एक ऐसी भी फिल्म है, जिसे लेकर मचे बवाल ने सारी हदें पार कर दीं। यह फिल्म न सिर्फ अपने बोल्ड और हिंसात्मक कंटेंट को लेकर चर्चा में रही, बल्कि इसके निर्देशक की मौत भी रहस्यमयी हालातों में हो गई। हम बात कर रहे हैं इटालियन फिल्म 'सैलो: या द 120 डेज ऑफ सोडोम' की।

इस फिल्म को 1975 में रिलीज किया गया था, लेकिन इसके कुछ ही समय बाद निर्देशक पियर पाओलो पासोलिनी की हत्या कर दी गई थी। फिल्म की कहानी इतनी कठोर और विचलित करने वाली थी कि दुनिया के करीब 100 देशों में इसे बैन कर दिया गया।

'सैलो' की कहानी चार अमीर और भ्रष्ट लोगों पर आधारित है जो 18 युवाओं का अपहरण कर उन्हें चार महीने तक मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। यह फिल्म मार्क्विस डी साडे की 1785 में लिखी गई किताब 'द 120 डेज ऑफ सोडोम' पर आधारित है। इसकी पृष्ठभूमि दूसरे विश्व युद्ध के समय की है और इसमें दिखाई गई क्रूरता ने दुनियाभर में आलोचना का तूफान खड़ा कर दिया।

इस फिल्म में पाओलो बोनासेली, गियोर्जियो कैटाल्डी, उबेर्टो क्विंटावले और एल्सा डि जियोर्जी जैसे कलाकार शामिल थे। फिल्म को ऑस्ट्रेलिया, भारत, यूके, न्यूजीलैंड और अमेरिका जैसे देशों में प्रतिबंधित किया गया। अमेरिका में इसे 1977 में रिलीज किया गया, लेकिन जल्द ही इस पर अश्लीलता के आरोप लगाकर रोक लगा दी गई।

फिल्म की रेटिंग IMDb पर 5.8 है, लेकिन विवादास्पद विषयवस्तु के कारण यह OTT प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध नहीं है। हालांकि, कुछ देशों में यह Google Movies पर किराए पर देखी जा सकती है।

--Advertisement--