img

burnt alive: अफसरों ने रविवार को बताया कि पश्चिमी त्रिपुरा में 62 वर्षीय महिला को उसके दो बेटों ने कथित तौर पर पेड़ से बांधकर जिंदा जला दिया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने बेटों को अरेस्ट कर लिया है और उन्हें संदेह है कि पारिवारिक विवाद के कारण ये जघन्य हत्या की गई।

उन्होंने बताया कि घटना चंपकनगर थाना क्षेत्र के खमरबारी में शनिवार रात को हुई। करीब डेढ़ साल पहले अपने पति को खोने के बाद महिला अपने दो बेटों के साथ रहती थी। उसका दूसरा बेटा अगरतला में रहता था।

जिरानिया के पुलिस अधिकारी कमल कृष्ण कोलोई ने मीडिया को बताया, "एक महिला को आग लगाने की सूचना मिलने के बाद, पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और पेड़ से बंधा जला हुआ शव बरामद किया। हम शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गए।"

उन्होंने कहा, "हमने मामले में उनकी कथित संलिप्तता के लिए उसके दो बेटों को अरेस्ट किया है। उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा और पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद हो सकता है।" उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--