img

Greatest Scientist of All Time: बायोलॉजी एक ऐसा सब्जेक्ट है जिसमें जीवन और जीवों पर रिसर्च की जाती है। महान जीव वैज्ञानिकों ने अपनी खोजों और आविष्कारों के माध्यम से मानव जीवन को आसान और लंबा बनाया है। उनकी शोध ने बीमारियों से लड़ने और बचने के तरीके खोजे हैं, और कई ने ऐसी तकनीकें खोज निकाली हैं जिनसे लाखों जिंदगियां बचाई जा सकी हैं।

अलेक्जेंडर फ्लेमिंग- उन्होंने दुनिया की पहली एंटीबायोटिक, पेनिसिलिन की खोज की। ये खोज मेडिकल साइंस में एक क्रांति लेकर आई और बैक्टीरियल संक्रमणों का प्रभावी इलाज संभव हुआ, जिससे अनगिनत जिंदगियां बचाई जा सकीं।

ग्रेगर जॉन मेंडल - आनुवांशिकता के पिता माने जाते हैं। उनके मटर के दानों पर किए गए प्रयोगों ने आनुवंशिकता के मूलभूत सिद्धांत स्थापित किए, जिनमें प्रभुत्व, पृथक्करण और स्वतंत्र वर्गीकरण शामिल हैं। इन सिद्धांतों ने शास्त्रीय आनुवंशिकी की नींव रखी।

लुई पास्चर ने पास्चराइजेशन की प्रक्रिया का विकास किया, जिससे दूध या अन्य पेय पदार्थों से जानलेवा बैक्टीरिया को खत्म किया जा सकता है। उन्होंने एंथ्रेक्स और रेबीज जैसी बीमारियों के टीकों के विकास में भी अहम योगदान दिया।

चार्ल्स डार्विन - 'विकासवाद का जनक' के रूप में प्रसिद्ध, उन्होंने प्राकृतिक चयन द्वारा विकास के सिद्धांत को प्रस्तुत किया। उनके सिद्धांत ने प्रजातियों के विकास की समझ को पूरी तरह से बदल दिया और उनकी किताब "ऑन द ओरिजिन ऑफ स्पीशीज" ने मॉर्डन बायोलॉजी की नींव रखी।

--Advertisement--