img

Places to visit in Mount Abu: जब बात आती है गर्मियों की छुट्टियों की. तो माउंट आबू का नाम हर एक की जुबान पर होता है। ये राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। ये अपनी कुदरती नजारे और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है। यदि आप माउंट आबू की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो नीचे कुछ मशहूर स्थलों के बारे में बताया गया है, जहाँ आप घूम सकते हैं।

माउंट आबू की पहचान नक्की झील एक खूबसूरत जलाशय है। ये पहाड़ियों के बीच मौजूद है। यहां आप बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं और झील के किनारे पर चलने का अच्छा अनुभव ले सकते हैं। झील के करीब कई कैफे और रेस्टोरेंट भी हैं। यहां आप अच्छे अच्छे पकवान का स्वाद ले सकते हैं।

दिलवाड़ा जैन मंदिर माउंट आबू का एक मशहूर धार्मिक स्थल है। ये मंदिर अपनी शानदार संगमरमर की वास्तुकला और जबरदस्त नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर परिसर में आते ही आपको एक शांति का एहसास होगा। यहाँ की हर दीवार और स्तंभ पर की गई नक्काशी आपकी आंखों को हैरान कर देगी।

माउंट आबू का सबसे ऊँचा बिंदु है गुरु शिखर। ये समुद्र तल से 1722 मीटर की ऊँचाई पर मौजूद है। यहाँ से आपको माउंट आबू और उसके आसपास के क्षेत्रों का शानदार और गजब के दृश्य देखने को मिलेगा। गुरु शिखर पर भगवान दत्तात्रेय का एक मंदिर भी है।

माउंट आबू का एक जाना माना पर्यटन स्थल है हनीमून प्वाइंट। यहां से सूर्यास्त का नजारा अद्भुत होता है। ये स्थान नवविवाहित जोड़ों के बीच काफी मशहूर है। यहां की शांत वादियाँ और सूरज की किरणें एक रोमांटिक माहौल बनाती हैं।