img

Top Five dreaded dictators: इतिहास में ऐसे कई शासक हैं जिनके नाम क्रूरता और दमन से जुड़ गए। राजाशाही के दौर में भी ऐसे शासक रहे मगर बीते 100 सालों में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं या सैन्य कूटनीति से सत्ता संभाले तानाशाहों ने अपने अत्याचारों और अय्याशियों की वजह से इतिहास में अमिट छाप छोड़ी है। आइए, हम दुनिया के पांच सबसे खूंखार तानाशाहों के बारे जानते हैं-

पहला तानाशाह

एडोल्फ हिटलर नाजी पार्टी के द्वारा सत्ता में आए और यहूदियों के विरुद्ध कत्लेआम शुरुआत की और इसे होलोकॉस्ट के नाम से जाना जाता है। लगभग 60 लाख यहूदियों की बेरहमी से हत्या और पहले विश्व युद्ध के बाद दूसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हिटलर के क्रूर शासन की गाथा को उजागर करते हैं।

दूसरा तानाशाह

सोवियत संघ में कम्युनिस्ट शासन के तहत जोसेफ स्टालिन ने राजनीतिक विरोधियों को नष्ट करने के लिए कई खतरनाक नीतियों का सहारा लिया। उनके शासन में लाखों लोगों की मौत हो गई और आतंक का माहौल कायम रहा। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान और बाद में भी स्टालिन की नीति ने अनेक निर्दोष लोगों का जीवन छीना।

तीसरा तानाशाह

माओ जेदांग ने चीन में कम्युनिस्ट क्रांति की अगुवाई की। उनकी नीतियों ग्रेट लीप फॉरवर्ड और सांस्कृतिक क्रांति ने लाखों लोगों की जान ली और देश में दहशत का माहौल फैला दिया। माओ के शासन के चलते कई लोगों को अपने देश से भागना पड़ा और तिब्बत के धर्मगुरुओं समेत हजारों शरणार्थी बने।

चौंथा तानाशाह

युगांडा के ईदी अमीन को कसाई कहा जाता था। अपने अत्याचारी शासन में उन्होंने तीन लाख से अधिक लोगों की बेरहमी से हत्या की। खासकर भारतीय मूल के लोगों के विरुद्ध उनका कट्टर विरोध और दमन, उनके शासनकाल की काली छाया बनकर रह गई। कुछ आरोपों में तो ये भी कहा गया कि अमीन इंसान का मांस भी खाते थे।

पांचवा तानाशाह

नॉर्थ कोरिया के किम जोंग इल ने देश में नागरिक स्वतंत्रता को जड़ से खत्म कर दिया। उनके शासन में देश ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग स्थान बना लिया और गरीबी व भुखमरी की दहशत छा गई। उनके शासन के बाद उनके बेटे किम जोंग उन ने सत्ता संभाली, मगर तानाशाही की परंपरा जारी रखी।